नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार‘‘ शिलाई क्षेत्र में नये मतदाताओं को मतदान सूची में शामिल करने के लिए ‘‘स्वीप गतिविधियों’‘ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत रोनहाट में 17 नवम्बर, कमरऊ में 25 नवम्बर और शिलाई में 30 नवम्बर को विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा।उपायुक्त ने कहा कि इन विशेष कार्यक्रमों के तहत 18 वर्ष से 19 वर्ष के बीच के नये मतदाताओं विशेषकर युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पंजीकरण हेतु प्रेरित किया जायेगा। सुमित खिमटा ने शिलाई क्षेत्र की सभी महिला मंडलों, युवा मंडलों तथा आम जन से इन विशेष जागरूकता कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
