मण्डी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)मंडी शहर में जाम की समस्या परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर की सडक़ों पर दिन रात जाम देखने को मिल रहा है। त्योहारी सीजन के चलते यह जाम और बढ़ता जा रहा है। दीपावली, भाईदूज क े सामान की खरीददारी करने लोग मार्के ट पंहुच रहे हैं, जिस कारण यह जाम बढ़ता जा रहा है। सबसे ज्यादा समस्या रोजाना शहर काम के सिलसिले में आने जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ रही है। सुबह और शाम के समय ये जाम दोगुना हो जाता है। जाम से गाडिय़ों को निकलने आधा से एक घंटा लग जाता है। वहीं दूसरी ओर शहर की सडक़ों पर बेतरतीब ढग़ से पार्क की गई गाडिय़ों की पर्कि ंग से भी जाम बढ़ता जा रहा है।मंडी शहर के मेन बाजार चौहटा से लेकर स्कोडी पुल और स्कोडी पुल से बस स्टैंड तक रोजाना जाम लग रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। त्योहारी सीजन को लेकर प्रशासन द्वारा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर का ट्रैफिक एक तरफा भी किया गया पंरतु इससे भी जाम में कोई खासा असर नहीं पड़ा। वहीं, शहर की सरकारी व निजी पर्किगें भी गाडिय़ों से खचाखच भरी मिली। जाम के कारण आते-जाते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन द्वारा जगह-जगह टै्रफिक पुलिस की तैनाती की गई है। परंतु ट्रैफिक इतना ज्यादा है कि पुलिस द्वारा संभाले भी संभला नहीें जा रहा है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
