बिलासपुर( हिमाचल वार्ता न्यूज) शक्तिपीठ श्री नयना देवी में त्योहारों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। मंगलवार को हजारों श्रद्धालुओं ने मां नयनादेवी का आशीर्वाद लिया।सुबह से ही पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और दिल्ली से श्रद्धालु मंदिर पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने दर्शन के बाद प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालकर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के बाहर होमगार्ड के जवान डटे रहे। श्रद्धालुओं को छोटे-छोटे जत्थों में रोक कर धीरे-धीरे मंदिर भेजा गया। होम गार्ड सुरक्षा प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि सेक्टर एक, दो, तीन, चार में होमगार्ड के जवानों ने श्रद्धालुओं पर नियंत्रण रखा। उन्हें कतार में ही आराम से माता के दर्शन कराए गए। देर शाम तक मंदिर परिसर में श्रद्धालु कतार में लगे रहे।
Breakng
- 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
- ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
- शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
- स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
- जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
- पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
Tuesday, June 2
