नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- नाहन नगर परिषद नाहन शहर की सड़कों की बिगड़ी हालत को सुधारने के लिए कमर कस चुकी है। नगर परिषद नाहन गुरुद्वारा से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के नजदीक तक पहले चरण में सड़क की टायरिंग का काम शुरू करेगी। उसके बाद 1 दिन में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से चंबा ग्राउंड की तरफ जाने वाली सड़क पर टायरिंग का काम चलाएगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर परिषद के द्वारा अंतिम दिन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सिंगला मार्ट तक इंटरलॉक टाइलें लगाएगी। नगर परिषद द्वारा इस कार्य को लेकर तैयारियां भी कर ली गई है। सड़क की टायरिंग के दौरान यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध करने को लेकर नगर परिषद द्वारा प्रशासन से अनुमति भी ले ली गई है।यही नहीं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी के द्वारा लोगों से भी अपील की गई है कि 16 से 18 नवंबर तक गुरुद्वारा साहिब से लेकर सिंगला मार्ट यानी महिमा लाइब्रेरी तक इस मार्ग का प्रयोग बिल्कुल भी ना करें। खबर की पुष्टि नाहन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर के द्वारा की गई है।उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक गुरुद्वारा से लेकर पहले चरण में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस तक, अगले दो चरणों में डीआईसी के सामने चंबा ग्राउंड तक की सड़क व अंतिम चरण में सिंगला मार्ट तक टायरिंग व इंटरलॉक टायरिंग का काम चलाया जाएगा।उन्होंने यह भी बताया कि शहर में जहां-जहां नगर परिषद के अधिकारी क्षेत्र में सड़के खराब हैं उन्हें सिलसिलेवार सुधारा जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जहां-जहां भी सड़कों की मेटलिंग और इंटरलॉक टायरिंग का काम किया जाएगा वहां पूरी तरह से गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
