नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के ददाहू में राह चलते एक व्यक्ति की सड़क किनारे खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चंद्र (70) निवासी यमुनानगर (हरियाणा) के रुप में हुई है।जानकारी के मुताबिक, सुभाष ददाहू से पैदल बायरी की ओर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में लडख़ड़ाकर अचानक सड़क किनारे से गहरी खाई में गिर गया। खाई में गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हुआ।स्थानीय लोगों द्वारा उसे हादसे के बाद ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बता दें मृतक काफी समय से ददाहू में रह रहा था। थाना प्रभारी रेणुकाजी रंजीत राणा ने हादसे की पुष्टि की है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
