नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर में उपमंडल पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में युवक की हत्या के आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें 17 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हत्याकांड मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतक की पहचान औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत राकेश कुमार के रूप में हुई है।आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह उर्फ गल्लू सैनी (28) पुत्र सोहन लाल निवासी बरोटीवाला पोओ शिवपुर पांवटा साहिब, सर्वजीत सिंह उर्फ सम्पी(23) पुत्र सलिंद्र सिंह निवासी पट्टी नत्था सिंह पोओ शिवपुर तहसील पांवटा साहिब और फरमान (21) पुत्र शकील निवासी कुंजा मतरालियों पांवटा साहिब के रूप में हुई है।बता दें कि पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मुलाणा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वहां पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस ने इस हत्याकांड मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीनों को अदालत ने पुलिस हिरासत में भेजा था। तीनों आरोपियों को फिर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें फिर 17 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुरुवाला पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
