नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज) ओम लता कालरा, सुदंर लाल सैनी, केएस नेगी, मास्टर सोमचंद, देवी चंद शर्मा, देवी सहाय शास्त्री, यशपाल कछावा, श्याम चंद शार्म, सोम प्रकाश, प्रेमपाल चौहान, सुरेंद्र कुमार, गुरदयाल सिंह, जगमोहन वर्मा, मदन सिंह पंवार ने कहा कि दिवाली पर्व पर भी सरकार ने पेंशनरों की सुध नहीं ली।बढ़ती महंगाई में सरकार से राहत की उम्मीद थी लेकिन सरकार ने किसी प्रकार की राहत की घोषणा नहीं की। उन्होंने कहा कि संशोधित वेतनमान का भुगतान एजी कार्यालय में लटका हुआ है। पेंशनरों के चिकित्सा भत्ता बिलों के लिए बजट मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। इससे पेंशनरों के दो-दो साल के चिकित्सा भत्ता बिल लटके हुए हैं।उन्होंने कहा कि पेंशनर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं, उनका अधिकांश पैसा ईलाज पर खर्च हो चुका है। पालन पोषण में परेशानी हो रही है। सरकार है कि उनकी सुध तक नहीं ले रही। संघ ने सरकार से मांग की कि चिकित्सा भत्ता बिलों के भुगतान के लिए एकमुश्त बजट उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने सरकार से सभी प्रकार के देय राशि का भुगतान करने की भी मांग की।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
