नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- ज़िला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कालाअंब में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। इस शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र चौधरी समाजसेवी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सुभाष चौधरी द्वारा सभी एनएसएस वॉलिंटियर्स को शिविर अटेंड करने पर हार्दिक बधाई दी।उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर के माध्यम से हम सब में सामाजिक एकता, स्वछता, आपस में मिलजुल व साथ काम करने की भावना पैदा होती है। इस कैंप के उपरांत सभी बच्चों में यह भावना अपेक्षित की जाती है। उन्होंने स्कूल के लिए एक वाटर कूलर और अपने पैसों से शौचालय का निर्माण करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान लुकमान अहमद ने भी अपने विचार प्रकट किए।शिविर के शुभारंभ में स्कूल के सभी अध्यापक शिप्रा शर्मा लेक्चर पॉलिटिकल साइंस, मनोज कश्यप लेक्चर इंग्लिश, पूजेता शर्मा, सरोज शर्मा, रामेश्वरी शर्मा, कौशल्या देवी, माया देवी, अरुण भगवती, मस्ट शर्मा व कैंप की कोऑर्डिनेटर शांति देवी, आबिद अली, श्तरुण कंबोज व स्कूल के डीपीई संतराम आदि उपस्थित थे ।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
