नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के संगडाह उपमंडल में घास लेने जंगल में गए एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से नौहराधार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल राजगढ़ रेफर किया गया। इसके बाद उन्हें सोलन अस्पताल रेफर करना पड़ा।जानकारी के मुताबिक उपमंडल की दुर्गम ग्राम पंचायत सैर तंदुला के गांव बराडी में भीम सिंह घास लेने जंगल गए थे। इस दौरान एक बकरा भी वह साथ ले गए थे। घास काटते वक्त उनके बकरे पर तेंदुए ने हमला किया। बताया जा रहा है कि उसे बचाने के लिए वह तेंदुए से भिड़ गए।इस दौरान वह बुरी तरह लहुनलुहान हो हुए। अपनी जान पर बनती देख वह जोर से चिल्लाए। उनकी आवाजें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने भीम सिंह को अचेत हालत में पाया। ग्रामीण तुरंत उन्हें नौहराधार अस्पताल लाए, जहां उनको प्राथमिक उपचार दिया गया।इसके बाद उन्हें चिकित्सक ने राजगढ़ रेफर कर दिया। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। तेंदुए ने उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म किए हैं। लोगों ने तेंदुए के हमले की शिकायत पुलिस से भी की है।
Breakng
- पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ
- रोटरी के नवनियुक्त प्रधान ने की उपायुक्त प्रियंका वर्मा से मुलाकात
- छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक 14 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा..
- विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- सिरमौर में 40 सड़कों को 2.80 करोड़ का नुकसान, बिजली बोर्ड को भी बड़ा झटका
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
Friday, July 11