Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कहां गई वर्ष की एक लाख सरकारी नौकरियां – रावत
    सिरमौर

    कहां गई वर्ष की एक लाख सरकारी नौकरियां – रावत

    By Himachal VartaNovember 20, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,  राष्ट्रीीय काग्रेस नेता  प्रियंका गांधी व काग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं ने अपने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो हम प्रदेश के बेरोजगारों को प्रतिवर्ष एक लाख सरकारी नौकरियां देंगे और 5 वर्ष में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को 5 लाख सरकारी नौकरियां देंगे।लेकिन अभी तक सरकार ने प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक भी सरकारी नौकरी नहीं दी है जबकि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते हुए एक वर्ष का कार्यकाल होने वाला है। रावत ने प्रदेश सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि इस वर्ष की एक लाख सरकारी नौकरियां कहां है प्रदेश का बेरोजगार युवा आपसे जानना चाहता है। रावत ने बताया कि वायदे उतने करने चाहिए जितने आप निभा भी सके। रावत ने बताया कि काठ की हांडी सिर्फ एक बार चढ़ती है।उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर प्रदेश में सरकार बनाई है। रावत ने बताया कि इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा क्योंकि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश की जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाए थे जो सपने बनकर ही रह गए हैं। चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेता महंगाई रोकने की भी बड़ी-बड़ी बातें करते थे लेकिन अब महंगाई पर कुछ नहीं बोलते और प्रदेश की जनता बढ़ती महंगाई झेल रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
    • आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
    • जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
    • जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.