नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- डॉo यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन के जीव विज्ञान विभाग द्वारा वायरस, परजीवी द्वारा फैलने वाले रोग तथा टीकाकरण द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ विनीत कुमार और सहायक आचार्य अभिलाषा शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ० प्रेम राज भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विद्यार्थियों को विषय सम्बंधित जानकारी से अवगत करवाते हुए जागरूकता प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को हमेशा स्वस्थ रहने के उपायों से अवगत करवाया। इस कार्यक्रम में लगभग 55 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ विनीत कुमार ने उपस्थित मुख्यातिथि एवं सभी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में डॉ उतमा पांडे, डॉ नीलकांत, डॉ सलोनी, प्रो प्रीति चौहान, प्रो ट्विंकल एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
