पांवटा साहिब ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा साहिब में छठ पर्व पर शहर की यमुना नदी पर श्रद्धांलुओं का मेला लग रहा है। जहां पर पूर्वांचलवासियों ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। बता दे की पावंटा साहिब एक ओधोगिक क्षेत्र है। जहाँ बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड कई जगहों से लोग काम करने आते है।बिहार के लोगों ने यमुना नदी में खड़े होकर श्रद्धाभाव से सूर्य उपासना की और माँ छठी की पूजा कर व्रत खोला। इस दौरान भक्तों का जमवाड़ा लगा रहा। साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई।पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने दीपदान किया, पांवटा शहर में छठ पर्व को लेकर पूर्वांचलवासियों में भारी उत्साह रहा। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई गई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई और गन्ने का प्रसाद चढ़ाया।पूर्वांचल सांस्कृतिक सभा और पूर्वांचल जन कल्याण समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा बाता पुल पर बानी बाता नदी पर भी छठ पूजा की गई।इस मौके पर बिहार निवासी दीपक ने बताया की छठ पूजा के दौरान घाट पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे है। जिसके कारण यमुना घाट में जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। उन्होंने बताया की यह निर्जला व्रत आज खुल जाएगा।
Breakng
- उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
- पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
- मेघा जागरूकता शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित-श्रम कल्याण अधिकारी
- कर्मचारी से मारपीट पर भाजपा ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह को बर्खास्त करने की करी मांग
- उपायुक्त ने बरसात में अप्रिय घटनाओं से बचाव के लिए जारी किए आवश्यक दिशा निर्देश
- अढाई साल में सरकार ने लिया 33 हजार करोड़ का कर्ज , अब फिर से 1200 करोड़ का ऋण लेने जा रही सरकार : सुरेश कश्यप
Friday, July 4