नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जलवाहक संघ सिरमौर की जिला स्तरीय बैठक अध्य्क्ष यशवंत तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विभिन्न शिक्षा खंडों से लगभग 70 दैनिक भोगी कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक मे जिला कार्यकारिणी में चल रहे कुछ खाली पदों को भरा गया। जिसमें कमलेश शर्मा को बकरास ब्लॉक से महासचिव सर्वसम्मति से चुना गया। अनिल ठाकुर को ददाहू ब्लॉक से संगठन सचिव चुना गया।इसके पश्चात माह 30 सितम्बर 2023 के नियमितकरण में हो रही देरी का मामला मिडिया के माध्यम से सरकार को अवगत करवाया गया है। संघ द्वारा चर्चा की गई है कि सरकार द्वारा 4-5 महीने पहले ही शिक्षा विभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितकरण के दिशा-निर्देश जारी किए गए है लेकिन उन आदेशो का लाभ हमें अभी तक भी नही मिला है। जिला सिरमौर में अभी भी 2010 से 2012 तक जिनका 11 वर्ष का सेवकाल पुरा हो चुका है।136 लोग नियमित होने की राह देख रहे हैं। जबकि अन्य जिलों मे सितम्बर 2012 तक के सभी लोग नियमित हो चुके हैं। जबकि सरकार नोटिफिकेशन में स्पष्ट कर चुकी है कि यदि शिक्षा विभाग मे पद खाली नहीं है तो अन्य विभागों में समायोजित कर दिया जाए। इसके बावजूद 3 महीने बीत जाने के बाद भी जो जिला सिरमौर की फाइल दूसरे विभाग मे अप्प्रूवल के लिए गई हैं उसका भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया।जिसके कारण कर्मचारियों ने गहरा रोष प्रकट किया। संघ ने मांग की कि जो दूसरे विभाग में हमारी फाइल गई है उस पर जल्द से जल्द कार्यवाही की जाए। ताकि जिला सिरमौर को भी अन्य जिलों की तरह नियमितीकरण का लाभ मिल सके।इस अवसर पर उपाध्यक्ष तूलसी राम, नव गठित महासचिव कमलेश कुमार, प्रेस सचिव अनिलशर्मा, सह-सचिव रविन्द्र्सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सलहाकार कंवरसिंह, कार्यकारिणी सदस्य अन्जना, नोहराधार, मंजिला देवी कफोटा, सीमा देवी कफोटा, शान्ता कुमारी नोहराधार, जयप्रकाश, नोहराधार, वीरेंद्र सिंह राजगढ़ उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
