नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– दशमेश सेवा सोसायटी के प्रयासों से समाज सेवा में एक सराहनीय पहल की गई हैं । लाइफ केयर फाउंडेशन के सौजन्य से नाहन में चैरिटेबल लेबोरेटरी का आज शुभारंभ हुआ है । कार्यक्रम में शिमला संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की । सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज लाइव केयर फाउंडेशन द्वारा स्थापित की गई चैरिटेबल लैबोरेट्री का शुभारंभ किया । इस लेबोरेटरी में कम दामों पर लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगीमीडिया से बात करते हुए सांसद सुरेश कश्यप ने लाइव केयर फाउंडेशन को चैरिटेबल लैबोरेट्री खोलने के लिए बधाई दी साथ ही कहा कि फाउंडेशन द्वारा यहां आधुनिक उपकरण लेबोरेटरी में स्थापित किए है जिससे आने वाले समय मे लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस आधुनिक लेबोरेटरी का पूरे जिला के लोगो को लाभ मिलेगा और पीजीआई चंडीगढ़ तर्ज पर यह विभिन्न प्रकार के टेस्ट हो पाएंगे। जानकारी देते हुए लाइफ केयर फाउंडेशन के संस्थापक अवतार सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि समाज सेवा में लोगों की मदद करने के लिए उन्होंने एक ही प्रयास किया है और बेहद कम व वाज़िब दामों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि प्रत्येक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क व सजक हो सके और समय रहती इस तरह की टेस्ट करवा कर अपना परामर्श स्वास्थ्य लाभ उठा सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, दशमेश सेवा सोसायटी के संस्थापक सरबजीत सिंह, दलबीर सिंह, आरविन्द्र सिंह, मनदीप सिंह, इमरान चौहान, रणधीर सिंह, अशोक सैनी, सुरेंद्र शर्मा, मान सिंह, देवेंद्र सिंह, दलीप सिंह आदि उपस्थित रहे ।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
