Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका में अगले छः दिनों तक रहेगी अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले की धूम विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को करेंगे शुभारंभ, समापन करेंगे राज्यपाल
    सिरमौर

    रेणुका में अगले छः दिनों तक रहेगी अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले की धूम विधानसभा अध्यक्ष बुधवार को करेंगे शुभारंभ, समापन करेंगे राज्यपाल

    By Himachal VartaNovember 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर जिला के रेणुका का प्रसिद्ध छः दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले का आगाज 22 नवंबर को दोपहर सवा एक बजे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के साथ हो जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि मेले का विधिवत शुभारंभ हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया करेंगे। वह दोपहर 1-20 बजे शोभायात्रा में शामिल होंगे और भगवान परशुराम जी की पालकी को कंधा देंगे। इसके उपरांत वह सायं सवा 4 बजे भगवान परशुराम मंदिर में पूजा अर्चना करने के उपरांत विकासात्मक प्रदर्शनियों का उद्घाटन व अवलोकन करेंगे। वह सायं 5-30 बजे रेणु मंच पर अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला-2023 का विधिवत शुभारंभ करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित करेंगे। वह मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या के भी वह मुख्य अतिथि होंगे।

            हर्षवर्धन चैहान भी उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल

    सुमित खिमटा ने बताया कि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान भी अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। वह आज नाहन पहुंचेंगे तथा बुधवार को दोपहर 12.30 बजे रेणुका पहुंचकर शोभायात्रा में भाग लेंगे। स्थानीय विधायक विनय कुमार भी उद्घाटन समारोह की सभी रस्मों में उपस्थित रहेंगे।

    उपायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का समापन 27 नवम्बर को सायं सवा 4 बजे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे।

                 मेले की सभी तैयारियां पूर्ण

    उपायुक्त एवं अध्यक्ष रेणुका विकास बोर्ड सुमित खिमटा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मेले की समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आज स्वयं रेणुका जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय विधायक विनय कुमार भी तैयारियों का जायजा लेने के लिये सभी स्थलों पर पहुंचे। उन्होंने शोभा यात्रा स्थल, पूजा स्थल तथा रेणु मंच, मेला मैदान व प्रदर्शनियां सहित लाईट व साउण्ड तथा संबद्ध सभी आवश्यक प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने इस संबंध में गठित की गई अलग अलग समितियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त मेले को आकर्षक बनाने के लिये नित्य प्रति अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

                 होंगी 6 सांस्कृतिक संध्याएं

        सिने जगत, पंजाबी व हिमाचली कलाकार मचाएंगे धमाल

        सुमित खिमटा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय रेणुका मेले में जिला व प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनका स्वस्थ मनोरंजन हो, इसके लिये रेणुका विकास बोर्ड ने खास प्रबंध किए हैं। मेले में 6 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी जिनमें एक से बढ़कर एक कलाकार जनसमूह का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला व प्रदेश की संस्कृति के लाइव दर्शन होंगे वहीं दूसरे प्रदेशों की संस्कृति को जानने का भी मौका मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि रेणु मंच पर सिने जगत के पाश्र्व गायक,

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.