नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल प्रदेश की तीन महिलाएं हरियाणा के मानेसर में ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। बता दें प्रशिक्षण पूरा करने के बाद सभी महिलाओं को दिसंबर माह में ड्रोन भी दिए जाएंगे, जिसके लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।इसके साथ एक इलेक्ट्रिक वाहन (थ्री व्हीलर) भी जारी किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल ड्रोन को एक से दूसरे स्थान पर सुगम तरीके से लेकर जाने में होगा। बता दें यह प्रशिक्षण 30 नवंबर तक होगा। इससे महिलाएं खेतों व बगीचों में कीटनाशक व खाद का ड्रोन से छिड़काव करेंगी।जानकारी के मुताबिक, इफको की ओर संचालित ड्रोन उड़ाने के प्रशिक्षण में चयनित महिलाओं में दो मंडी जिला की रहने वाली हैं। इनमें एक महिला करसोग की रहने वाली जीनत व दूसरी बल्ह घाटी की आरती हैं। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब की माजरा सोसाइटी में निवासी परमजीत कौर भी इस प्रशिक्षण में हिस्सा ले रही हैं।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
