नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– डॉ.यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन के वाणिज्य विभाग के छात्रों ने निदेशक आईआईएम सिरमौर, डॉ. प्रफुल्ल वाई अग्निहोत्री की पहल पर अपने शिक्षकों, प्रोफेसर कमल डोगरा और प्रोफेसर शीबा के साथ प्रीमियम प्रबंध संस्थान आईआईएम सिरमौर का दौरा किया। जहां छात्रों को आईआईएम के शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। प्रशासक ज्योत्सना गौतम ने परिसर में छात्रों का स्वागत किया और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से छात्रों का परिचय कराया। आईआईएम सिरमौर में प्रवेश की चेयरपर्सन डॉ. अद्वैतi राजेंद्र ने भारत में विभिन्न आईआईएम में प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में बताया, प्लेसमेंट और बाहरी संबंध के चेयरपर्सन डॉ. कार्तिकेयन बालाकुमार ने छात्रों के प्लेसमेंट और उद्योगों के साथ संबंधों के बारे में बताया। वरिष्ठ प्राध्यापक और चेयरपर्सन एमबीए डॉ. अजय सिंगल ने छात्रों को बताया कि आईआईएम सिरमौर अन्य संस्थानों से कैसे और क्यों अलग है और आईआईएम में सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में विस्तार से बताया। एमबीए टूरिज्म के चेयरपर्सन डॉ. विक्रांत कौशल ने हिमाचल में पर्यटन उद्योग का महत्व बताया। संकाय की बातचीत के बाद छात्र शैक्षणिक समिति (SAC) के सदस्यों ने छात्रों के साथ बातचीत करने का कार्यभार संभाला और छात्रों को आईआईएम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। आईआईएम ने छात्रों को कॉर्पोरेट लंच भी प्रदान किया। सरकारी कॉलेज नाहन प्रोफेसर कमल डोगरा ने छात्रों को शानदार अवसर देने के लिए आईआईएम के निदेशक, प्रशासन और संकाय को धन्यवाद दिया। इस तरह छात्र जीवन भर के लिए अद्भुत अनुभव और यादें लेकर नाहन वापस आये। इस शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन पर प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने वाणिज्य विभाग शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्र हित में इस तरह के आयोजन भविष्य भी करवाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
