Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के केन्द्रीय जिला प्रभारी प्रमोद कुमार ने नाहन में की अधिकारियों के साथ बैठक
    सिरमौर

    हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के केन्द्रीय जिला प्रभारी प्रमोद कुमार ने नाहन में की अधिकारियों के साथ बैठक

    By Himachal VartaNovember 22, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला में 21 नवम्बर से प्राम्भ  ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत‘‘ कार्यक्रम के तहत गत सांय  कार्यक्रम के केन्द्रीय जिला प्रभारी प्रमोद कुमार (आईआरएस) ने सभी सम्बन्धित विभागों के प्रभारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में इस  कार्यक्रम के सम्बन्ध में विभागवार विस्तार से चर्चा की और सभी विभागों को इस आयोजन के दौरान ग्रास रूट लेवल तक केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों तक पहुंचाने का आग्रह किया।प्रमोद कुमार ने कहा कि यह अभियान विभिन्न  स्थानों पर एक साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सिरमौर जिला में चल रही 17 केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ इन योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को जागरूक करने पर बल दिया जायेगा।
    ‘‘17 केन्द्र प्रायोजित योजनायें’’।                                              केन्द्रीय जिला प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिला सिरमौर में वर्तमान में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल उपाध्याय नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल -जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पैंशन योजना, पीएम प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर सहित कुल 17 केन्द्र प्रायोजित योजनायें चल ही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लोग उठा रहे हैं।  उन्होंने सभी विभागों को इस अभियान के तहत निर्धारित तिथियों के अनुरूप पंचायतों में अपने-अपने विभाग की गतिविधियों को आम जन तक पहुंचान सुनिश्चित बनाने के लिए कहा ताकि आम जन को केन्द्र प्रायोजित योजनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान ऐसे लाभार्थियों से भी चर्चा की जाये जिन्होंने केन्द्र प्रयोजित योजनाओं का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्म के दौरान लाभार्थियों के अनुभव को भी सांझा किया जाना चाहिए। प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी विभाग इस अभियान को गंभीरतापूर्व लें और विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों एवं उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाना सुनिश्चत बनायें। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए बताया कि सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम 21 नवम्बर से प्रारम्भ कर दिया गया है और यह कार्यक्रम 27 नवम्बर 2023 तक चलेगा।जिला राजस्व अधिकारी ने बताया कि हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में चलाया जा रहा है जिसमें नाहन, पांवटा, त्रिलोरधार, शिलाई, संगड़ाह, पच्छाद और राजगढ़ विकास खंड शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्रत्येक विकास खंड की दो पंचायतों में प्रतिदिन इस अभियान को आयोजित किया जायेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजय हमलाल, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जगबीर वर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी नासिर खान, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र साक्षी सती, यूको बैंक के अग्रणी जिला प्रबन्धक राजीव अरोड़ा के अलावा वानिकी, कृषि, पोस्टल, व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। 
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.