Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग के छात्र आईआईएम सिरमौर गए
    सिरमौर

    स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के वाणिज्य विभाग के छात्र आईआईएम सिरमौर गए

    By Himachal VartaNovember 22, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– डॉ.यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय, नाहन के वाणिज्य विभाग के छात्रों ने निदेशक आईआईएम सिरमौर, डॉ. प्रफुल्ल वाई अग्निहोत्री की पहल पर अपने शिक्षकों, प्रोफेसर कमल डोगरा और प्रोफेसर शीबा के साथ प्रीमियम प्रबंध संस्थान आईआईएम सिरमौर का दौरा किया। जहां छात्रों को आईआईएम के शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत करने का अवसर मिला। प्रशासक ज्योत्सना गौतम ने परिसर में छात्रों का स्वागत किया और विभिन्न विभागों के अध्यक्षों से छात्रों का परिचय कराया। आईआईएम सिरमौर में प्रवेश की चेयरपर्सन डॉ. अद्वैतi राजेंद्र ने भारत में विभिन्न आईआईएम में प्रवेश की प्रक्रिया के बारे में बताया, प्लेसमेंट और बाहरी संबंध के चेयरपर्सन डॉ. कार्तिकेयन बालाकुमार ने छात्रों के प्लेसमेंट और उद्योगों के साथ संबंधों के बारे में बताया। वरिष्ठ प्राध्यापक और चेयरपर्सन एमबीए डॉ. अजय सिंगल ने छात्रों को बताया कि आईआईएम सिरमौर अन्य संस्थानों से कैसे और क्यों अलग है और आईआईएम में सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में विस्तार से बताया। एमबीए टूरिज्म के चेयरपर्सन डॉ. विक्रांत कौशल ने हिमाचल में पर्यटन उद्योग का महत्व बताया। संकाय की बातचीत के बाद छात्र शैक्षणिक समिति (SAC) के सदस्यों ने छात्रों के साथ बातचीत करने का कार्यभार संभाला और छात्रों को आईआईएम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। आईआईएम ने छात्रों को कॉर्पोरेट लंच भी प्रदान किया। सरकारी कॉलेज नाहन प्रोफेसर कमल डोगरा ने छात्रों को शानदार अवसर देने के लिए आईआईएम के निदेशक, प्रशासन और संकाय को धन्यवाद दिया। इस तरह छात्र जीवन भर के लिए अद्भुत अनुभव और यादें लेकर नाहन वापस आये। इस शैक्षणिक भ्रमण के सफल आयोजन पर प्राचार्य डॉ प्रेम राज भारद्वाज ने वाणिज्य विभाग  शिक्षकों तथा विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय छात्र हित में इस तरह के आयोजन भविष्य भी करवाने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सम्भव हो सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.