नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत आज गुरूवार को नाहन विकास खंड के सैनवाल एवं सलानी कटोला, पावंटा साहिब खंड के कुंजा और नवादा, पच्छाद खंड के नैनाटिक्कर व सादनाघाट, राजगढ़ खंड के दाहन और बोहल तालिया, संगड़ाह खंड के बाऊनल ककोग और मायना, तिरलोधार और शिलाई खंड के शिलाई और बांदली में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जहां स्थानीय लोगों को जनहित में चलाई जा रही विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा जैसी नई योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्रदान जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किये गये। इसी प्रकार अन्य विभागों द्वारा भी विभिन्न केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रर्दशनी स्टाल स्थापित किये गये।
स्वास्थ्य, जल शक्ति, उद्योग, विभिन्न बैंकिंग संस्थान, उद्यानिकी, कृषि, पोस्टल, खाद्य एवं आपूर्ति, लोक निर्माण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, विद्युत आदि विभागों द्वारा अपने-अपने प्रतिनिनिधियों के माध्यम से अपनी उपस्थिति कार्यक्रमों सक्रियता से दर्ज की जा रही है।
सिरमौर जिला के सात विकास खंडों में आयोजित किये जा रहे हैं जागरूकत कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोग बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
