श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अंतरराष्ट्रीय धार्मिक व पारंपरिक मेला श्री रेणुका जी में भगवान परशुराम की देव पालकियों के कारदारों में भारी रोष व्याप्त है। भगवान परशुराम की देव पालकियों के कारदारों का कहना है कि भगवान परशुराम की देवपालकियां श्री रेणुका जी में मेला में शोभायात्रा के दौरान देवठियों से पैदल यात्रा कर ददाहू गिरी नदी तट पर पहुंचती है।मगर यहां पर कारदारों , देवलुओं , वाद्य यंत्रों के वादकों के लिए अल्पविराम के दौरान किसी भी तरह की जलपान व्यवस्था नहीं हो पाई। भगवान परशुराम प्राचीन देवठी जामू कोटी के वरिष्ठ कारदार अमर सिंह ठाकुर , वीरेंद्र सिंह इत्यादि ने बताया कि यह बड़ा ही हैरत की बात है कि देवपालकियों के साथ आने वाले कारदारों, देवलुओं के लिए शोभायात्रा से पूर्व अल्पविराम के लिए पानी तक भी मिल नहीं पाया। उन्होने कहा कि स्थानीय ददाहू पंचायत, रेणुकाजी विकास बोर्ड यह देवलुओं के लिए शोभायात्रा से पूर्व अल्पविराम के दौरान गिरी नदी तट पर जलपान की व्यवस्था करता तो थके मांदे कारदार भी राहत पाते।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
