Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पेनक्रियाज अटैक, विधायक अजय पीजीआई में दाखिल
    सिरमौर

    पेनक्रियाज अटैक, विधायक अजय पीजीआई में दाखिल

    By Himachal VartaNovember 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- करीब आठ दिनों से पीजीआई में एडमिट नाहन के विधायक अजय सोलंकी के स्वास्थ्य में अब हल्का सा सुधार नजर आ रहा है। विधायक पर हुए जटिल पेनक्रियाज अटैक के बाद उन्हें 16 नवंबर को मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई रेफर कर दिया गया था। वही विधायक के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर लोगों ने भगवान से प्रार्थना भी की है।बता दें कि दिवाली के दौरान ही अजय सोलंकी को अचानक पेट में जोर का दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। तमाम टेस्ट रिपोर्ट के बाद पता चला कि विधायक के पेनक्रियाज में दिक्कत आई है। चिकित्सकों के द्वारा उन्हें नाहन से चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जहां लगातार पीजीआई के डॉक्टर उन पर नजर बनाए हुए हैं।विधायक अजय सोलंकी का इलाज पीजीआई के गैस्ट्रो विभाग में चल रहा है। उनका इलाज कर रहे हैं डॉक्टरों ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरीज से किसी को भी मिलने ना दिया जाए क्योंकि इस रोग में इंफेक्शन होने का बहुत ज्यादा खतरा रहता है।यही नहीं चिकित्सकों ने उनके परिजनों को भी विशेष हिदायत के साथ मरीज से मिलने का मौका दिया हुआ है।वही नाहन में उनके समर्थकों ने उनके स्वस्थ होने की कामना भी की है।वहीं अजय सोलंकी के भाई महीपत सोलंकी ने बताया कि अभी उन्हें पीजीआई से छुट्टी मिलने में हफ्ते भर का समय और लग सकता है। महीपत ने बताया कि विधायक के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह ठीक होकर जनता के बीच में होंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.