Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला’’ बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत
    सिरमौर

    रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला’’ बनाने के प्रयास हो रहे फलीभूत

    By Himachal VartaNovember 25, 2023
    Facebook WhatsApp
    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा)अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले को इस बार ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त मेला बनाने के जिला प्रशासन के प्रयास फलीभूत हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा रेणुका जी मेले के अवसर पर स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है। रेणुका मेले में इस बार सिंगल यूज प्लास्टिक सहित नॉन बायोडिग्रेडेबल पदार्थों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रखा गया है। मेले के दौरान स्वच्छता बनाये रखने के लिए करीब 100 अस्थायी शौचालय स्थापित किये गये हैं ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को असुविधा न हो और प्रदूषण भी न फैले। इसी प्रकार मेले के दौरान साफ सफाई के लिए समुचित संख्या मंे सफाई कर्मियों को तैनात किया गया है। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा का कहना है कि हम सबका दायित्व हैं कि अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले को स्वच्छता की दृष्टि से वातावरण के अनुकूल बनाया जाये। हमने प्रयास किये हैं कि इस बार ‘श्री रेणुका जी मेले को ‘‘ग्रीन और पॉलिथीन मुक्त’’ बनाया जाये। हम अपने प्रयास में काफी हो सफल हो रहे हैं। हम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपेक्षा करते हैं कि सभी लोग प्लास्टिक और नॉनबायोडिग्रेडेबल पदार्थों का इस्तेमाल न करें। रेणुका जी मेले के दौरान ठोस कूड़ा जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक मुख्य रूप से शामिल है के निस्तारंण पर विशेष बल दिया जा रहा है। किसी भी प्रकार के कूड़े को जलाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। मेला अवधि के दौरान सभी दुकानदारों को कूड़ा डालने के लिए बैग दिये गये हैं जिसमें सभी दुकानदारों को अपना ठोस कूड़ा इसमें डालने के लिए कहा गया है। मेला परिसर के समीप एक ‘‘वैस्ट बैंक’’ बनाया गया है जहां पर मेला क्षेत्र से एकत्रित होने वाले कूड़े को इकटठा किया जा रहा है जिसे बाद में निस्तांतरण के लिए नाहन अथवा अन्य स्थान पर भेजा जायेगा। मेला क्षेत्र में साफ सफाई और प्लास्टिक कचरा को नियंत्रित करने के लिए वालंटियरों की तैनाती भी की गई है। इस कार्य में ‘‘वेस्ट वारियर एनजीओ’’ का सहयोग लिया गया है। यह संस्था रेणुका मेले के अवसर पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रही है। स्थानीय गणेश स्वयं सहायता समूह का भी इसमें योगदान लिया जा रहा है। इसके अलावा स्वच्छता के दृष्टिगत कई अन्य वालंटियर भी तैनात किये गये हैं। .
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.