नाहन( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुख की सरकार जनता के लिए लगातार दुखदाई साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार 300 यूनिट बिजली की जगह हर दिन जनता को बिजली कटों का तोहफा दे रही हैं। बिंदल ने कहा कि जिला सिरमौर में एक-एक दिन में 20-40 बार बिजली के कट लगते हैं। वोल्टेज फ्लक्चुएशन के कारण लोगों के विद्युत उपकरण लगातार खराब हो रहे हैं।बिंदल ने कहा कि पिछले 6 महीनों से निरंतर जनता शिकायतें करती आ रही है परंतु कांग्रेस की वर्तमान सरकार के उपर जनता की आवाज का कोई असर नहीं है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि आज प्रातः काल जिला मुख्यालय नाहन की बिजली चली गई और प्रेस नोट लिखने तक सांय 6 बजे तक यह बिजली नहीं आई है।ध्यान रहे कि यह घोषित कट नहीं है, अघोषित है। उन्होनें कहा कि अभी तो सर्दियां भी नहीं आई है, थोड़ी सी सर्दी बढ़ने पर स्थिति और भी विकट हो जाएगी। सिरमौर जिला हरियाणा राज्य के साथ जुड़ा हुआ है और लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया है कि अब हिमाचल से अच्छी बिजली हरियाणा में मिलती है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
