Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मंडलायुक्त संदीप कदम ने नाहन में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर दिया जोर
    सिरमौर

    मंडलायुक्त संदीप कदम ने नाहन में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की, पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने पर दिया जोर

    By Himachal VartaNovember 25, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)-मंडलायुक्त एवं पर्यवेक्षक मतदाता सूची संदीप कदम ने आज शनिवार को नाहन में निर्वाचन विभाग, बीएलओ और राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर 2023 तक आयोजित विशेष पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।
    संदीप कदम ने विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए तैनात निर्वाचन कर्मचारियों, बीएलओ तथा सभी राजनैतिक दलों को मतदाता सूचियों में सभी पात्र लोगों के नाम दर्ज करवाने के लिए विशेष प्रयास करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में दर्ज होने न छूटे इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने 18-19 वर्ष आयु वर्ग के साथ युवा मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष बल देने के लिए कहा।
    मंडलायुक्त ने कहा कि जहां मतदाता सूची में नये पात्र लोगों के नाम शामिल करना महत्वपूर्ण है वहीं पर विभिन्न कारणों से अपना स्थान छोड़ने वाले मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से डिलिशन का कार्य भी अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसे नियमानुसार किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक युवा वर्ग को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए कॉलेजों तथा शिक्षण संस्थानों में विशेष अभियान चलाने के लिए कहा ताकि कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से न छूट पाये।
    उन्होंने नये पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने तथा मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पर राजनैतिक दलों द्वारा दिये गये परामर्श को सुना और इन पर अमल करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए तैनात बीएलओ के साथ भी विस्तार से चर्चा की।
    अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल.आर. वर्मा, एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रकरण अधिकारी नाहन रजनेश कुमार, तहसीलदार निर्वाचन महेन्द्र ठाकुर, कानूनगो निर्वाचन हरी शर्मा के अलावा विभिन्न बूथों के बीएलओ भी समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।
    राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में कैप्टन सलीम अहमद और वीरेन्द्र पासी, भाजपा के संजय गोयल, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रतिनिधि शैलेन्द्र ठाकुर के अलावा पार्षद अशोक विक्रम, पार्षद मधु अत्री, पार्षद मंजीत सैनी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.