नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- हिमाचल में इस बार धान की बंपर पैदावार हुई है। अबतक प्रदेश के किसान सरकार को 45 करोड़ रुपये की धान बेच चुके हैं। प्रदेशभर में स्थापित 14 मंडियों में अब तक 3663 किसानों से 20993.21 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पिछले साल हिमाचल में 14 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई थी। इस साल 22 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिला सिरमौर में धान खरीद का आंकड़ा निर्धारित लक्ष्य को भी पार कर चुका है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ने जिले में 6250 मीट्रिक टन (62,500 क्विंटल) खरीद का लक्ष्य रखा था। शुक्रवार शाम तक ये आंकड़ा 9,000 मीट्रिक टन के करीब पहुंच गया। ये सिर्फ वही आंकड़ा है, जो धान सरकार को बेची गई है। बीते साल प्रदेशभर में वायरस की चपेट में आने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई थी। लिहाजा, कई किसानों को खेतों में फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नष्ट करना पड़ा था। गत साल जिले में 2,000 मीट्रिक टन से भी कम फसल का उत्पादन हो पाया था। इस बार सरकार ने ए ग्रेड किस्म के धान के लिए 2,203 और सामान्य धान के 2,183 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। 2022 में इसका समर्थन मूल्य 2,040 रुपये निर्धारित किया गया था।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
