Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी से अधिकांश वार्ड बंद
    सिरमौर

    पांवटा सिविल अस्पताल में स्टाफ की कमी से अधिकांश वार्ड बंद

    By Himachal VartaNovember 26, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा सिविल अस्पताल में नसों के पद खाली होने की वजह से अधिकांश वार्ड बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। कांग्रेस का ये व्यवस्था परिवर्तन लोगों को परेशान कर रहा है। दरअसल पांवटा के सिविल अस्पताल में पिछले एक महीने से मरीजों को वार्ड में भर्ती नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण गरीब मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में कोरोना काल समय में 6 नर्सिंग स्टाफ को रखा गया था लेकिन कांग्रेस सरकार के आते ही प्रदेश भर से नर्सिंग स्टाफ को हटा दिया गया। सिविल अस्पताल में भी 6 नर्सिंग स्टाफ को हटाया गया है। जिसके कारण यहां पर स्टाफ की कमी हो गई और अस्पताल प्रशासन को इस तरह का बेहद असंवेदनशील फैसला लेना पड़ा।बता दें कि पांवटा सिविल अस्पताल 150 बिस्तरों की क्षमता का हॉस्पिटल है लेकिन पिछले एक महीने में अस्पताल के महिला और पुरुष वार्डों में मरीजों को भर्ती नहीं किया गया इसके बाहर लगे बोर्ड इसकी गवाही दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पांवटा सिविल अस्पताल में सर्जन, एनेस्थीसिया MD सभी तरह के डॉक्टर मौजूद हैं बावजूद इसके ना तो यहां पर सर्जरी हो रही है ना ही एमडी द्वारा मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और ना ही मरीज को मिलने वाली सुविधाएं उन तक पहुंच रही है।विधायक सुखराम चौधरी ने भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते कहा कि सिविल अस्पताल पर चार विधानसभा क्षेत्र के लोग निर्भर करते हैं। जिसमें रेणुका जी शिलाई, नाहन और पांवटा साहब शामिल है। बड़ी संख्या में लोगों के लिए पांवटा सिविल अस्पताल बेहद मायने रखता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.