नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- राष्ट्रीय कृमि दिवस पर सिरमौर जिला में हजारों बच्चो को अल्बेंडाजोल की खुराक दी जा रही है खुराक देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए गए है सेंकड़ों स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के साथ साथ आशा वर्कर व शिक्षकों की भी सेवाएं ली जा रही है।सी एमओ डॉ अजय पाठक ने बताया कि जिला में आज 181673 बच्चो को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है इन बच्चों में 42220 बच्चे आंगनबाड़ी, 87133 सरकारी स्कूल व 48614 निजी स्कूलों के शामिल है।उन्होंने बताया कि सभी बच्चों को आज एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य रखा गया है और इस कार्यक्रम के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शिक्षकों की भी सेवाएं ली जा रही है। 1 साल से 19 साल तक के आयु वर्ग के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा दी जाती है जो बच्चों के पेट में कीड़े को खत्म करती है ।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17