Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुका मेले में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी रही प्रथम
    सिरमौर

    रेणुका मेले में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी रही प्रथम

    By Himachal VartaNovember 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले में लगाई गई अलग-अलग विभागों की प्रदर्शनियों में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम पुरस्कार का सम्मान मिला है। यही नहीं लोकल फाॅर वोक्ल के तहत स्थानीय लोगों की लघु उद्योगों में दिलचस्पी को लेकर सजाए गए प्रोडक्ट्स को देख राज्यपाल ने उद्योग महाप्रबंधक साक्षी सत्ती की प्रशंसा भी करी।यहां प्रगति मैदान में करीब दर्जन भर विभागों ने अपनी प्रदर्शनियां स्थापित करके सरकार की योजनाओं को दर्शाया था। इन प्रदर्शनियों में शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी सहित उद्यान विभाग कृषि विभाग तथा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही जल शक्ति विभाग की प्रदर्शनी की आम जनमानस के द्वारा जमकर प्रशंसा भी की गई।अभिभावकों में शामिल बृजराज ठाकुर, कपिल तोमर, राजेश तोमर, विनोद ठाकुर, सरला चौहान, वीणा ठाकुर आदि ने कहा कि शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी के माध्यम से सरकारी शिक्षा का जो आधुनिक रूप दिखाया गया है निश्चित यह मिल का पत्थर साबित होगा।वहीं जल शक्ति विभाग के द्वारा पानी की जांच और पानी के महत्व को इस बार जिस तरीके से डिस्प्ले किया गया था वह आकर्षण का केंद्र रहा। जल शक्ति विभाग की प्रदर्शनी में हर तस्वीर विभाग की उपलब्धियां सहित कार्य प्रणाली को भी आम जनमानस से साक्षात करवा रहा था।हालांकि प्रदर्शनी में लगाए वूलन के कपड़े काफी महंगे थे यही वजह रही की हिमाचली वेस्टन पर लुधियाना में बने हुए कपड़े लोगों के द्वारा ज्यादा पसंद किए गए। लगाई गई प्रदर्शनियों में महिला स्वयं सहायता समूह के द्वारा रखे गए स्थानीय उत्पादन भी आकर्षण का केंद्र रहे तो वहीं हिमकू के प्रोडक्ट बाहरी राज्य से आए पर्यटकों को जमकर भाए।सभी प्रदर्शनियां एक से बढ़कर एक थी बावजूद इसके उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को इस बार सोए महाप्रबंधक साक्षी शक्ति के द्वारा योजना बद्ध करवाया गया था। इस प्रदर्शनी में राज्य व केंद्र सरकार के द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी उपलब्ध कराई गई थी।लिहाजा उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को पहला स्थान, उद्यान विभाग की प्रदर्शनी दूसरे और डीआरडीए की प्रदर्शनी तीसरे स्थान पर रही। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विजेता विभागों के अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।इससे पूर्व राज्यपाल ने इन प्रदर्शनियों का अवलोकन करके सरकार क की योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों से भी मुलाकात की प्रदर्शनियों को लेकर विभागों के प्रयासों की भी सराहना की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.