नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– दक्षिण हिमाचल सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक ‘भगवान शिरगुल जी महाराज’ की तपोस्थली चूड़धार चोटी पर पहली बार हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है। कुछ वर्ष पहले हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया था, लेकिन लैंडिंग नहीं हुई थ शिमला प्रशासन की कोशिश पर ये ट्रायल सफल रहा है। शिमला हेलीपोर्ट से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर चूड़धार चोटी के कालाबाग में करीब 12-15 मिनट में लैंड हो गया। कांग्रेस के संगठन मंत्री रजनीश खिमटा ने एक निजी कंपनी का चौपर हायर किया था। शिमला से चूड़धार की उड़ान में उपायुक्त आदित्य नेगी, चौपाल के एसडीएम नारायण सिंह चौहान, कांग्रेस के संगठन महामंत्री रजनीश खिमटा व डीएफओ भी शामिल थे। ट्रायल के सफल होने के बाद प्रशासन जल्द ही श्रद्धालुओं के लिए भी चौपर सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी में जुट सकता है। इसके लिए दो बिंदुओं पर कार्य हो रहा है। पहला प्रयास ये है कि छह-छह सीटर दो चौपर को लैंड करने की व्यवस्था हो। दूसरी कोशिश ये है कि बड़े हेलीकॉप्टर को उतारा जा सके। चूड़धार चोटी तक पहुंचने के लिए दो मुख्य पैदल रास्ते हैं। सिरमौर के नौहराधार से करीब 16 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई से चूड़धार पहुंचा जा सकता है।चौपाल के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने शिमला से चूड़धार के टेक ऑफ व लैंडिंग के सफल ट्रायल की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त शिमला भी चोटी पर पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे के आसपास टेक ऑफ किया गया था। मंदिर में करीब दो घंटे बिताने के बाद प्रशासन वापस शिमला लौटा था।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
