नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) सिरमौर जिला के कालाअम्ब स्थित मैसर्ज ए.जे. इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 34 पदों की भर्ती के लिए 5 दिसम्बर 2023 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में भर्ती शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थल पर प्रातः 10 बजे पहुंचना सुनिश्चित बनायें।
जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कंपनी द्वारा 6 पद क्वालिटी कंट्रोल में भरे जाने है जिसके लिए शैक्षिक योग्यता पॉलटेक्नीक डिप्लोमा (मैकेनिकल) रखी गई है तथा प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 13500 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा।
इसी प्रकार कंपनी द्वारा 28 पद प्रोडक्शन मैंटिनेंस में भरे जाने हैं जिसकी शैक्षिक योग्यता आईटीआई (फीटर, इलैक्ट्रिशियन, प्लंबर) तथा आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थी को 11250 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक पात्र अभ्यर्थी विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन भी आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि भर्ती शिविर ने आने वाले अभ्यर्थी अपने साथ पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपने बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर आयें।
अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-ं222274 पर भी संपर्क किया जा सकता हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
