नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त जिला सिरमौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के पांच स्थानों में जिला प्रशासन और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग जनों और वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क कृत्रिम अंग प्रदान करने के लिए विशेष कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि प्रथम चरण में यह कैंप शिलाई में 04 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह , पांवटा साहिब में 05 दिसंबर को बद्रीपुर पंचायत के पंचायत घर, पच्छाद में 06 दिसंबर को जंज घर कुश्ती मैदान,पझौता में 07 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग चंदोल के विश्राम गृह तथा श्री रेणुका जी में 09 दिसंबर के कुब्जा पैवेलियन में आयोजित किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में आयोजित होने वाले इन कैंपों में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम द्वारा पात्र दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कृत्रिम अंगों की पैमाईश ली जायेगी जबकि द्वितीय चरण के कैंपों में तैयार किए गए कृत्रिम अंगों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निशुल्क कृत्रिम अंग के लिए पात्रता वार्षिक आय प्रमाणपत्र (2.70 लाख तक), यूडीआईडी कार्ड (आवश्यक), पासर्पोट फोटो 02, आधार/वोटर कार्ड सभी लाभार्थी साथ लेकर आयें।उन्होंने कहा कि समाज के दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के हितों के दृष्टिगत आयोजित किये जा रहे इन कैंपों का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को मिले, इसके लिए पंचायतों, आंगनवाड़ी केन्द्रों और आशा वर्करों के माध्यम से जन-जन तक सूचना पहुंचाने का कार्य किया जाना वांछित है। सुमित खिमटा बताया कि इन प्रस्तावित कैंपों का आयोजन एडिप और व्योश्री योजना के तहत किया जायेगा। उन्होंने जिला के सभी पात्र लोगों को निशुल्क कृत्रिम अंग योजना का लाभ उठाने के लिए कैंप स्थलों पर आकर अंगों की पैमाईश करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इन कैंपों के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए सम्बन्धित क्षेत्र के एसडीएम, जिला कल्याण अधिकारी के अलावा तहसील कल्याण अधिकारियों के कार्यालयों में संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
