कांगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज)हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि पुलिस जन के लिए शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होना अति आवश्यक है। वे तभी अपने कार्य को दक्षता से कर सकते हैं जब वे स्वस्थ होंगे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्पोट्र्स तथा एथलेटिक्स में बेस्ट टीम मध्य रेंज की रही। इससे पहले पुलिस महानिदेशक संजय कुंडु ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए तीन दिवसीय प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक सुधीर शर्मा, विधायक केवल सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन तथा आयोजन सचिव आईजी जहूर हैदर जेदी सहित विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
