Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»श्री रेणुका जी में साइबेरियन मेहमानों का स्वागत वाइल्ड लाइफ ने किया
    सिरमौर

    श्री रेणुका जी में साइबेरियन मेहमानों का स्वागत वाइल्ड लाइफ ने किया

    By Himachal VartaDecember 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- उत्तर भारत के रामसर साइट की वेटलैंड स्थित श्री रेणुका जी झील में साइबेरियन प्रवासी पक्षियों ने डेरा डालना शुरू कर दिया है। तो वहीं हिमाचल प्रदेश वाइल्ड लाइफ विंग अपने मेहमानों के स्वागत में की जाने वाली तैयारियों को भी मुकम्मल कर करना शुरु कर दिया है। श्री रेणुका जी मेला के बाद झील के चारों तरफ पर्यटकों के द्वारा फैलाए गए कूड़े-कचरे को वाइल्ड लाइफ के कर्मी साफ करने में भी जुट चुके हैं। वाइल्ड लाइफ के अधिकारियों के द्वारा प्रवासी मेहमानों के लिए सुरक्षित माहौल बनाए जाने को लेकर निगरानी टीम का भी गठन कर दिया गया है।बड़ी बात तो यह है कि एक सुरक्षित वाटर बॉडी के चलते पिछले वर्ष के दो मलाड़ पक्षियों के जोड़े पूरे वर्ष यहीं पर ही डटे रहे। असल में इस जोड़े का प्रजनन कुछ देर में हुआ था। छोटे चूजों के कारण इस जोड़े ने वापसी नहीं की थी। बता दें कि दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में ही साइबेरियन पक्षी करीब साढे 3 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर लगातार उड़ान भरकर प्रदेश की अलग-अलग वाटर बॉडी में पहुंचते है। जिसमें पोंग बांध और श्री रेणुका जी झील प्रमुख है।इन प्रवासियों के आते ही पक्षी प्रेमी पर्यटक और वाइल्डलाइफ स्कॉलर्स अपने कैमरा आदि लेकर यहां डेरा डाल लेते हैं। मजे की बात तो यह है कि पहली बार पिछले वर्ष एक बकल टेल पक्षी भी श्री रेणुका जी वेटलैंड में पहुंचा था। फिलहाल इस वर्ष इस दुर्लभ विशेष बर्ड की एंट्री नहीं हुई है। इस झील में कॉमन मोरान, इग्रिट, पॉन्ड हैरान हर वर्ष दिसंबर माह में आते हैं।फिलहाल पहले सप्ताह में कॉमन कूट प्रजाति के पक्षी ही यहां पहुंच पाए हैं। वाइल्डलाइफ टीम को बाकी पक्षियों के आने का बेसब्री से इंतजार भी है। प्रवासी पक्षियों के लिए यह झील इसलिए भी पहली पसंद मानी जाती है क्योंकि इन्हें यहां एक बेहतर माहौल मिलता है। जिसमें गहरा पानी, दलदल, रेत और घास प्रचुर मात्रा में है। प्रवासियों के जाने के बाद ब्लैक बग यहां का जो मूल निवासी माना जाता है, वह स्थाई तौर पर रहता है। जिसे जल मुर्गी भी कहा जाता है।खबर की पुष्टि करते हुए डीएफओ वाइल्डलाइफ रवि शंकर ने बताया कि फिलहाल यहां पर कॉमन कूट के कुछ पक्षी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वाइल्डलाइफ की टीम साइबेरियन पक्षी के आने को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी कर चुकी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.