Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राजकीय शमशेर (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में सात दिवसीय एनएसएस कैंप
    सिरमौर

    राजकीय शमशेर (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन में सात दिवसीय एनएसएस कैंप

    By Himachal VartaDecember 2, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्) (एसपी जैरथ):- राजकीय शमशेर (बाल) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, नाहन में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना आवासीय कैंप (28 नवंबर से 4 दिसंबर, 2023) का आयोजन हो रहा है। इसी संदर्भ में आज कैंप के चौथे दिन लगभग 100 स्वयंसेवियों को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय परिसर सिरमौर स्थित नाहन से राजन कुमार शर्मा (स्रोत व्यक्ति) के रूप में उपस्थित हुए एवं स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, प्रकार, विभिन्न आयाम व स्तरो, महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबर (1077, 1070, 100, 101, 102, 1100, 1098, 108, 112), प्रतिक्रिया टीमों के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान के माध्यम से जानकारी प्रदान की।इसके अतिरिक्त स्वयंसेवकों को सीपीआर, चोकिंग, डेंगू, मलेरिया, स्क्रब टायफस, सर्पदंश, स्ट्रेस मैनेजमेंट, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव प्रणाली, संचार प्रणाली, सिलेंडर से लगने वाली आग, सड़क दुर्घटनाएं, घरेलू व जंगलों में लगने वाली आग, जंगली व घरेलू जानवरों के काटने के बचाव के संबंध में विस्तृत रूप से स्वयंसेवकों को जानकारी प्रदान की।उन्होंने कहा कि एक स्वयंसेवक होने के नाते हमें समाज में होने वाली आपदाओं के बारे में सतर्क रहना होगा एवं अपने स्तर के बचाव अभियानों में भी शामिल होकर लोगों को भी जागरूक करना होगा तभी हमारा आसपास का समुदाय आपदाओं से मुक्त हो पाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं स्कूल प्रधानाचार्य, राजकुमार चौहान ने राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को बताया कि आपदाएं किसी भी समय बिन बताएं आ सकती है एवं बहुत बड़े स्तर पर जान एवं माल का नुकसान करती है।हम सभी को इन आपदाओं के आने से पूर्व तैयारी करनी होगी एवं इन विभिन्न प्रकार की आपदाओं से पूर्व, दौरान एवं बाद में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसका ज्ञान होना भी आवश्यक है तभी विद्यालय एवं समुदाय आपदाओं के प्रति जागरूक एवं सशक्त बन पाएंगे। उन्होंने आज के स्रोत व्यक्ति का भी धन्यवाद किया एवं भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर हो इस पर विशेष बल भी दिया।अंत में उन्होंने कहा कि उनके विद्यालय की स्कूल आपदा प्रबंधन योजना को सरकार के दिशा निर्देशों अनुसार स्कूल सेफ्टी ऐप में भी अपलोड कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, राकेश कुमार शर्मा व अन्य लोग भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.