Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
    सिरमौर

    प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

    By Himachal VartaDecember 4, 2023
    Facebook WhatsApp

    मण्डी  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्राथमिक शिक्षा के ढांचे में किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और इसे यथावत ही रखा जाएगा। राज्य सचिवालय में आयोजित बैठक में प्रधान शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने प्राथमिक शिक्षक संघ को भरोसा दिलाया कि शिक्षा में गुणात्मकता लाने को लेकर जारी की गई अधिसूचना में प्राथमिक शिक्षक संघ के सुझावों के बाद पुन: जारी किया जाएगा। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ ने गत 29 नवंबर को जारी अधिसूचना में आवश्यक संशोधन हेतु अपने विभिन्न प्रस्ताव रखे। प्रधान सचिव शिक्षा ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सभी मामलों पर संशोधित अधिसूचना जल्द जारी करने का आश्वासन दिया।प्राथमिक शिक्षकों के वर्तमान सभी लाभ व प्राथमिक शिक्षा का समस्त ढांचा यथावत बनाए रखने की बात स्वीकार की। प्राथमिक शिक्षकों के अन्य लंबित मामलों को भी जल्द हल करने के लिए प्रधान सचिव शिक्षा ने निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली को बैठक में ही निर्देश दिए तथा हर महीने संघ के साथ बैठक कर प्राथमिक शिक्षा में सुधार व शिक्षकों के जुड़े मामलों को हल करने की बात की गई। संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने बताया कि शिक्षा सचिव ने प्राथमिक शिक्षा का वर्तमान क्लस्टर सिस्टम यथावत बनाए रखने तथा इसे और सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ को निरंतर विश्वास में लिए जाने की बात कही। बैठक में निदेशक उच्च शिक्षा डा. अमरजीत शर्मा, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा आशीष कोहली, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.