नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- चुनाव के एक वर्ष बीत जाने के बाद सिरमौर कांग्रेस ने अपनी पहली जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया। आनंद परमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने बैठक को संबोधित करते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि जैसे अब तक चला आया अब नहीं चलेगा। उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि जो पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता निष्क्रिय है उन्हें सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि संगठन में धरातल पर काम करने वालों की ही नियुक्तियां की जाएगी। आनंद परमार ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव हमारी सरकार और कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती भी है जिसे हम अपनी मेहनत और सरकार की उपलब्धियां के दम पर सफल बनाएंगे। आनंद परमार ने कहा कि भाजपा हमारे नेताओं के खिलाफ झूठे षड्यंत्र रचने में लगी है।उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने केवल जातिवाद और संप्रदाय के नाम पर लड़वाने का ही काम किया है। वहीं बैठक के बाद उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के द्वारा पत्रकार वार्ता को भी संबोधित किया गया। उन्होंने आयोजित हुई बैठक को लेकर कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता एक विचारधारा से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में जो नाराजगी या अथवा मनमुटाव है उन पर आज बैठक में विचार किया गया है।उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियां के साथ जनता के बीच जाएंगे। हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आयोजित की गई जिला स्तरीय बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि जिला स्तरीय बैठक हर तीसरे माह में सुनिश्चित की जाएगी। हर्षवर्धन चौहान ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल आपदा की चुनौतियों के बावजूद सफलता भर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार अपने 1 वर्ष के कार्यकाल की वर्षगांठ धर्मशाला में मनाने जा रही है।उन्होंने बताया कि इस रैली में प्रदेश भर के 50000 कार्यकर्ता शामिल होंगे। उद्योग मंत्री ने बताया कि सिरमौर से 1000 कार्यकर्ताओं को रैली में सम्मिलित किए जाने का टारगेट दिया गया है। उन्हें बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र से 200,200 कार्यकर्ताओं को शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस महा रैली में मुख्यमंत्री सहित केंद्र के शीर्ष नेता व प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित होगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का 1 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियां बना रहा है। यही नहीं प्रदेश को आपदा के दौर से भी गुजरना पड़ा जिसमें 10000 लोगों का मालिया नुकसान तथा 550 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि केंद्र से उन्हें बड़ी आकांक्षाएं थी मगर सहायता के नाम पर केवल निराशा ही हाथ लगी है। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके हमारी सरकार ने अपने सीमित संसाधनों के दम पर पीड़ितों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए अपने वायदों के अनुसार सबसे पहले ओपीएस को बहाल कर पूरा किया है। उन्होंने बताया कि दूसरा वायदा सेल्फ एंप्लॉयमेंट के तहत करीब प्रदेश के 500 युवकों को 50 फ़ीसदी सब्सिडी पर इलेक्ट्रिकल व्हीकल दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दिए जाने वाले तमाम इलेक्ट्रिकल व्हीकल को सरकार अपने पास लगवाएगी जिससे हर युवक को हर महीने 50 से 60000 पर की आमदनी होगी।उन्होंने बताया कि प्रदेश के 18 विधानसभा क्षेत्र में डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयन कर निर्माण हेतु बजट भी अलाट कर दिया गया है यही नहीं अगले वर्ष से हर प्राइमरी स्कूल में इंग्लिश मीडियम को भी अनिवार्य कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने अपने किए गए वादों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसी कवायत के तहत शिक्षा विभाग में 6000 आईपीएस में 4 हजार मल्टी टास्क कर्मी के पद तथा 2100 वनरक्षक 10000 रुपए प्रति माह की पगार पर रखे जाएंगे।उद्योग मंत्री ने कहा कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद प्रदेश पुलिस में 1226 कांस्टेबल की पोस्ट भरी जाएगी। वही उद्योगों के ऊपर मंडरा रहे आरबीआई के संकट को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 80 फ़ीसदी उद्योग स्मॉल स्केल के हैं। इन्हें सरकार हर तरह से संरक्षण देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपनी नीतियों के दम पर 10000 करोड़ के इन्वेस्टर के एमओयू साइन भी करवा लिए हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार उद्योगों और उद्योगपतियों के प्रति उदारवादी नीति के तहत काम कर रही है। हाटी मुद्दे पर उन्होंने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि वे कानून से ऊपर नहीं है जो केंद्र से क्लेरिफिकेशन ली गई है और जो कानूनी बातें बीच में आ रही हैं उनके स्पष्टीकरण के बाद जो कानून रहेगा वह उसे बाहर नहीं होंगे। वार्ता में उनके साथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।इनके अलावा वार्ता में उद्योग मंत्री के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव रूपेंद्र ठाकुर, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार, पच्छाद से दयाल प्यारी तो वहीं आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र तोमर आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। जबकि पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जन पहली बार आयोजित हुई जिला स्तरीय बैठक में नहीं पहुंच पाए।