नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– नाहन क्षेत्र के छात्रों को स्वर्णिम अवसर प्रदान करते हुए आज अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 11:00 बजे तक करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की गई। दिन प्रतिदिन बढ़ते प्रतियोगिता के दौर में सफलता केवल उन्हीं के कदम चूमती है ,जो स्वयं की क्षमता व कौशल को पहचानने में सक्षम हो जाता है। विद्यालय परिसर में करियर काउंसलर के रूप में मनीष जिन्होंने अभी तक लगभग साढे तीन लाख लोगों को कौंसिल करके इनके भविष्य को नई दिशा दी है।इसके अतिरिक्त हेमन्त विष्ट (Director of Careerliy. com ) ने छात्रों को विशेष रूप से संबोधित करके उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और छात्रों व अभिभावको की विषय संबंधी दुविधा को दूर करने का प्रयास किया। अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में 26 नवम्बर 2023 व 3 दिसम्बर 2023 को निशुल्क काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित हुआ।अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल की निदेशिका एवं प्रधानाचार्या दविंदर साहनी ने बताया कि निःसंदेह इस प्रकार के करियर काउंसलिंग कार्यक्रम छात्रों व अभिभावको को विषय से संबंधित दुविधाओं व चिंताओं से मुक्त करने में सहायता प्रदान करते हैं और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल छात्रों को प्रत्येक आवश्यक सुविधा व सहायता प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
