नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– जिला सिरमौर के संगडाह उपमंडल के पंचायत सैंज के गावं जबलोग में जहरीली पतियां खाने से अचानक ही 7 बकरियां मर गई। इन बकरियों के मरने से बकरी पालक को काफी नुकसान हुआ है।बकरी पालक बेद प्रकाश ने बताया कि तड़के उसने अपनी सात बकरियों को मरा पाया। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि वह बकरियों के सहारे ही अपने परिवार का गुजारा चलाता है और करीब 20 साल से बकरी पालन कर रहा है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।वहीं सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के डॉक्टर विक्की कुमार ने बताया की जांच के बाद पता चला है की बकरियों की मौत की वजह जहरीली पतियां खाने से हुई है।बकरी मालिक का कहना है कि हर रोज वह बकरियां चराने के लिए ले जाता था। पर पता नही बकरियों ने कैसे जहरीली पतियां खा ली और उनकी मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है।
Breakng
- आसमान में इंद्र और धरती पर सुखविंदर सकहर ढा रहे हैं हिमाचल में – मेला राम शर्मा।
- आपदा पीड़ितों के लिए भाजपा ने रवाना की राशन की राहत सामग्री
- जनता का पैसा अपने मित्रों पर लुटा रही सुक्खू सरकार : प्रताप सिंह रावत
- जंगल में बेचता था शराब, पुलिस ने दबोचा दो मामलों में 10 लीटर पकड़ी शराब
- संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
- चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
Sunday, July 6