नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में डॉ .यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों ने आज 5 दिसंबर यानी मंगलवार को देहरादून का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया।कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रेम राज भारद्वाज ने सुबह 6:30 बजे डॉ. विनीत कुमार, डॉक्टर परवेश शर्मा, प्रोफेसर ट्विंकल, प्रोफेसर अनीता, प्रोफेसर अभिलाषा तथा सभी विद्यार्थियों को महाविद्यालय से शुभाशीष देकर रवाना किया।इस दौरान शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान संकाय के 90 विद्यार्थियों के साथ पांच सह-आचार्यों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों और बड़ों ने बस में नाचते-गाते हुए इस पूरे भ्रमण का भरपूर आनंद लिया।बता दें सभी विद्यार्थियों ने फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देहरादून तथा साइंस सिटी का शैक्षणिक भ्रमण किया। प्राचार्य डॉक्टर प्रेम राज भारद्वाज ने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण से सभी विद्यार्थी काफी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के मानसिक विकास में वृद्धि होती है तथा उन्हें व्यवहारिक ज्ञान मिलता है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
