नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ) :- पंजाब अंतर विश्वविद्यालय बाॅक्सिग प्रतियोगिता में राजगढ़ क्षेत्र के बेटे अंकुश ने गोल्ड मेडल जीत कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है । अंकुश बनोल्टा मूलतः राजगढ़ ब्लाॅक के धाली डिब्बर के निवासी है और इन दिनों शहीद कांशीराम भागों माजरा काॅलेज पटियाला से फिजिकल एजुकेशन में स्नातक डिग्री कर रहे है । बीते दो दिसंबर को पटियाला के महाराणा भूपेन्द्र सिंह हजारी विश्वविद्यालय में संपन हुई अंतर विश्वविद्यालय बाॅक्सिग प्रतियोगिता में अंकुश ने 71 से 75 किलोग्राम वजन में गोल्ड मेडल जीता कर अपने काॅलेज और माता पिता का नाम रोशन किया है । अंकुश के गोल्ड मेडल जीतने पर समूचे पझौता और रासूमांदर में खुशी का महौल है । अब अंकुश का चयन आॅल इंडिया विश्वविद्यालय की खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ है जहां पर वह बाॅक्ंिसग में अपने जौहर दिखाएगें ।
अंकुश ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशला धाली से, माध्यमिक डिब्बर से और 12वीं कक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मझगांव से उतीर्ण की है । इसके उपरांत अंकुश ने स्नातक की परीक्षा डिग्री काॅलेज सोलन से हासिंल की है । अपने विद्यार्थी जीवन में अंकुश ने ताईक्वाडों और बाॅक्सिग में प्रतियोगिता में अनेकों बार भाग लेकर पुरस्कार भी हासिल किए है ।
अंकुश ने एक साक्षातकार में बताया कि वह व्यक्तिगत खेल में भाग लेना ज्यादा पसंद करते हैं । उन्होने बताया कि बाॅक्ंिसग खेल की शुरूआत उन्होने देवठी मझगांव स्कूल से आरंभ की है । जिसका श्रेय वह अपने शारीरिक शिक्षक कमलेश ठाकुर को देते हैं जिनकी प्रेरणा से उन्होने यह मुकाम हासिल किया है । इन्होने बताया कि वैसे वह सभी खेलों में भाग लेते हैं परंतु बाॅक्ंिसग, ताईक्वाडों और किक बाॅक्ंिसग में उनकी बहुत रूचि है।
बता दें कि अंकुश के पिता सही राम बनोल्टा जल शक्ति विभाग में कार्यरत है और माता मंगेश बनोल्टा ग्रहिणी है । अंकुश के माता पिता बेटे की उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्न है । इनका कहना है कि अंकुश बचपन से ही काफी होनहार बालक रहा है और पढ़ाई के साथ साथ हर प्रकार के खेलों में बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहा है । पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने गोल्ड मेडल पाने पर अंकुश के माता पिता को बधाई दी है ।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
