नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– हिमाचल में खेती को रसायनमुक्त बनाने के लिए सरकार ने पहल शुरू कर दी है। हिमफेड के माध्यम से सरकार किसानों को जैविक खाद उपलब्ध करवाएगी। सूबे में हिमफेड के केंद्रों में खाद पहुंच गई। किसानों को खाद बाजार से काफी कम दाम पर मिलेगी। फसल में कितनी मात्रा में खाद डाली जानी है, इसके क्या फायदे रहेंगे, इसके बारे में जागरूक करने के लिए हिमफेड शिविर भी आयोजित करेगा।हरियाणा की एक निजी कंपनी की ओर से तैयार खाद के अगर सही परिणाम सामने आए तो भविष्य में इसका व्यापक तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। हिमफेड के पास तीन तरह की खाद (पाउडर, तरल और दानेदार) पहुंची है। बता दें कि रासायनिक उर्वरकों के लगातार उपयोग से खेती की लागत बढ़ती जा रही है और जमीन सख्त हो रही है। भूमि में पानी सोखने की क्षमता घट रही है।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
