नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) ( रंजना शर्मा) जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग सिरमौर द्वारा नोडल क्लब योजना वर्ष 2023 से 2025 तक के लिए जिला के नवगठित तिरलोधार विकासखण्ड के लिए नोडल क्लब का गठन किया जाएगा। जिसका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक रहेगा यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने दी।
उन्होने बताया कि इच्छुक युवा क्लब अथवा मण्डल अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, क्लब या मण्डल द्वारा गत तीन वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां तथा अपनी रिपोर्ट, मोबाईल नम्बर सहित साधारण कागज पर लिखे अपने आवेदन पत्र के साथ जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, चम्बा मैदान खेल परिसर, नाहन के कार्यालय में दिनांक 20 दिसम्बर, 2023 तक जमा करवाऐं।
चयन में युवा क्लबों अथवा मण्डलों की युवासेवा एवं खेल विभाग की गतिविधियों में प्रतिभागिता तथा सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी, जिसे दो वर्ष की अवधि के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब चयनित किया जाएगा।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
