Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मोटरसाइकिल सवार टकराया नीलगाय से, दोनों की मौत
    सिरमौर

    मोटरसाइकिल सवार टकराया नीलगाय से, दोनों की मौत

    By Himachal VartaDecember 7, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- माजरा थाना के अंतर्गत धौलाकुआं के समीप नेशनल हाईवे पर नीलगाय से मोटरसाइकिल सवार की टक्कर होने पर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मौत हो गई है। नीलगाय के साथ हुई इस टक्कर में जहां नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। तो वहीं युवक की गंभीर हालत में नाहन मेडिकल कालेज ले जाते समय मौत हो जाने का समाचार भी मिला है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलर गढीवाला निवासी 23 वर्षीय हर्ष पुत्र सुरेश पाल पोस्ट ऑफिस धौलाकुआं तहसील पौंटा साहिब बीती रात करीब 8:00 बजे के आसपास अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। इसी दौरान धौला कुआं से आगे चढ़ाई पर अचानक जंगल से नर नीलगाय सड़क क्रॉस कर रहा था।वहीं दूसरी ओर से हर्ष अपनी मोटरसाइकिल से जैसे ही यहां से गुजर उसकी जोरदार टक्कर नर नीलगाय से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि घायल हर्ष को स्थानीय लोगों के द्वारा तुरंत नहान मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।दुर्घटना स्थल पर वन मंडल पांवटा साहिब के अधिकारी पहुंच गए थे। वन अधिकारियों के द्वारा नर नीलगाय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। वहीं माजरा थाना के द्वारा मामला भी दर्ज किया गया है। फॉरेस्ट गार्ड माजरा रेंज बलिंदर सिंह ने( सांभर) नर नीलगाय की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जंगली जानवर के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने युवक की मौत की पुष्टि की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.