नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- पांवटा सिविल अस्पताल में व्यवस्थाओं की हालत जर्जर होने के कारण मरीजों को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। सरकारी अस्पताल के भीतर होने वाले एक्सरे 10 बजे तक शुरू नहीं हो पाए , जिसके कारण मरीजों को घंटों बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। इन मरीजों में बच्चे महिलाएं बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। वीरवार को एक्स-रे करवाने पहुंचे हरविंदर सिंह कौशल्या और दविंदर सिंह ने बताया कि वह 9:00 बजे से एक्स-रे विभाग के बाहर बैठे हैं 10:30 बजे के करीब तक कोई भी हेल्थ वर्कर एक्स-रे नहीं कर रहा था जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी और दर्द बाहर बैठकर झेलना पड़ा। वही बताया जा रहा हैं कि एक्स-रे मशीन को कुछ इस तरह से सेट किया गया है कि पूरे दिन में 50 से 60 एक्स-रे ही निकाले जा सकते हैं उसके बाद एक्स-रे करने वाले अपने-अपने घरों को निकल जाते हैं। वहीं आम लोगों को अस्पताल के बाहर महंगे दामों पर एक्स-रे करवाने पड़ रहे हैं कुल मिलाकर सिविल अस्पताल में सुविधा होते हुए भी आम जनता तक यह सुविधा नहीं पहुंच पा रही हैं। सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉक्टर सुधी गुप्ता से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। वह खुद इस मामले की जांच करेंगे और एक्स-रे विभाग के कर्मचारियों को सख्त निर्देश देंगे की लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
