Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»निर्वाचन विभाग द्वारा राजगढ में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजित
    सिरमौर

    निर्वाचन विभाग द्वारा राजगढ में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजित

    By Himachal VartaDecember 8, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):- निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता नामांकन एवं चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ्राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम सराहां संजीव कुमार धीमान की अध्यक्षता में शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को मजबूत लोकतंत्र एवं चुनाव में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों को जागरुक किया।उन्होंने कहा कि जो बच्चे 18 वर्ष के हो गए हैं, वे सूची में अपना नाम दर्ज करने के साथ साथ लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित भी करें। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए निर्वाचन विभाग के कॉल सेंटर में निःशुल्क टेलिफोन सेवा या हैल्प लाईन नंबर 1950 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को वोटर हैल्प लाइन एप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।मतदाता सूची में नाम जोड़ने, पृथक करने व संशोधन हेतु बूथों पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत नए मतदाता का पंजीकरण 27 अक्तूबर से 9 दिसम्बर तक किया जाएगा और 5 जनवरी 2024 को मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे सभी विद्यार्थियों को अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करने को भी कहा।इसके अतिरिक्त यदि कोई पहली अप्रैल, 2024 पहली जुलाई, 2024 और एक अक्तूबर 2024 को 18 साल की आयु या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे हैं वे भी उक्त अवधि में मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करने के लिए अपना अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। महाविद्यालय के हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।मतदाता जागरूकता शिविर में निर्वाचन कानूनगो मनोज चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. राजेन्द्र वर्मा व समस्त प्रवक्ता, सुपरवाइजर घनश्याम, बी..एल.ओ. इंद्र देव, वीरेन्द्र सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.