नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नौ साल मोदी सरकार की जन हितैषी योजनाओ की जानकारी देने और इन योजना के लाभार्थियों से विचार साँझा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ आज ग्राम पंचायत अजोली व मुगलोंवाला करतारपुर में पहुंचा। जिसमें मुख्यतौर पर पूर्व हिमाचल प्रदेश सरकार में रहे ऊर्जा मंत्री व पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर महामंत्री हितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष व रथ यात्रा प्रभारी रोहित चौधरी विशेष रूप से उपस्थिति रहे। सुखराम चौधरी ने बताया की हिमाचल प्रदेश में 62 जन ओषधि केंद्र संचालित है जहां किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां आम जन को उपलब्ध हो रही है सुकन्या योजना में 4.72 लाख खाते बालिकाओं के नाम पर खोले गये है , प्रधानमंत्री कोशल विकास योजना के तहत 1 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। दीनादयाल उपाध्यक्ष ग्रामीण कोशल योजना के तहत 41,223 युवाओं का सशक्तिकरण हुआ। हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन का संचालन हुआ, बिलासपुर जिला में एम्स की स्थापित हुआ , जिला सिरमौर में आईआईएम का निर्माण हुआ। मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने मोदी की आयुष्मान कार्ड योजना , उज्ज्वला योजना , किसान सम्मान निधि के बारे में सबको विस्तृत रूप से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से श्रुति भंडारी ने स्वास्थ्य की जांच के प्रति सब लोगों को जागरूक किया ,आंगनवाड़ी सुपरवाइजर इंद्रा चौहान ने आंगनवाड़ी में महिलाओ व नवजात शिशुओं के जो भी योजनाएं हैं उनके बारे में सबको अवगत कराया आंगनबाड़ी वर्कर , पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ता ,बुजुर्ग, माताएं बहनें सम्मिलित हुए। सोशल मीडिया प्रभारी सोनू चौधरी ,सुखविंदर चौधरी पंचायत प्रधान नरेंद्र चौधरी , प्रधान प्रेमा देवी , पूर्व प्रधान सुन्दर सिंह , उप प्रधान वजीर , सभी वार्ड मेंबर अछरो देवी , सीता देवी , कृष्णा देवी आदि लोग उपस्थित रहे अजौली पंचायत में लगभग 113 लोगों ने व मुगलोंवाला पंचायत में 167 लोगों ने इस रथ यात्रा में भाग लिया।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
