नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):- सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में उत्तर भारत के सबसे प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रवेश द्वार का दिल्ली गेट के समीप विधिवत शिलान्यास किया गया। प्रवेश द्वार का शिलान्यास श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल, काली स्थान मंदिर के पुजारी महंत किशोरी नाथ, श्री जगन्नाथ मंदिर के पुजारी अचार्य रामदत्त के साथ अन्य सदस्यों ने मिलकर किया।श्री जगन्नाथ रथ यात्रा मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बंसल ने बताया कि इस प्रवेश द्वार को बनाने के लिए 4 वर्षों पहले संकल्प लिया गया था। जो कि आज शिलान्यास के साथ पूरा हुआ है। इस प्रवेश द्वार का निर्माण कार्य फरवरी माह के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही नाहन शहर के आसपास श्री जगन्नाथ जी के पांच प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे।जिसमें पहला प्रवेश द्वार दिल्ली गेट, दूसरा प्रवेश द्वार रघुनाथ मंदिर, तीसरा प्रवेश द्वार दोसडका, चौथा प्रवेश द्वार बनाेग बिरोजा फैक्ट्री और पांचवा प्रवेश द्वार हरियाणा और हिमाचल की सीमा के प्रवेश द्वार कालाअंब में बनेगा।इन पांच प्रवेश द्वारों पर करीब 3 करोड रुपए की राशि खर्च आएगी। जोकि भक्तों के द्वारा दी जाएगी। नाहन के दिल्ली गेट पर बनने वाले प्रवेश द्वार के लिए श्रद्धालुओं ने दान देना भी शुरू कर दिया है।दिल्ली गेट से लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर तक लाल पत्थर भी लगाया जाएगा। उसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के लिए रथ यात्रा मंडल के सदस्यों द्वारा प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर मंडल समिति के उपाध्यक्ष पियूष गर्ग, महासचिव भुवन जोशी, कोषाध्यक्ष योगेश जैन, पार्षद मधु अत्री, सतीश गर्ग व दीपक अग्रवाल सहित सैंकड़ों भगत उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
