Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड सोलन के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 1
    Himachal Varta
    Home»ताजा समाचार»सरकार की पोल खोल रहे हैं ददाहू सिविल अस्पताल के शौचालय
    ताजा समाचार

    सरकार की पोल खोल रहे हैं ददाहू सिविल अस्पताल के शौचालय

    By Himachal VartaDecember 9, 2023
    Facebook WhatsApp
    श्री रेणुका जी ( हिमाचल वार्ता न्यूज)( शोभा)ददाहू सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाएगी अस्पताल प्रशासन ने सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण मजबूरी में यह कदम उठाया है। ददाहू सिविल अस्पताल में इलाज के लिए हर रोज़ सैंकड़ों मरीज आते हैं। यहां पर दूर दराज से बीमार और बेहद मजबूरी में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में अस्पताल प्रशासन द्वारा सफाई कर्मचारी नहीं होने के कारण कड़ा निर्णय लिया है। दरअसल ददाहू अस्पताल में एक सफाई कर्मचारी है वह भी मेडिकली अनफिट होने के कारण वहां सफाई व्यवस्था नहीं बना पा रही है। ऐसे में ददाहू अस्पताल के शौचालय में न केवल गंदगी का अंबार है बल्कि यह अंबर अब बाहर तक फैल रहा है। इसके कारण शौचालय पर ताला लगाना पड़ रहा है सिर्फ इतना ही नहीं शौचालय के बाहर फैली गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भय भी पैदा हो गया है।सिविल अस्पताल के इंचार्ज डॉ अशोक ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी ना होने की वजह से अस्पताल में शौचालय में और बाहर जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और जच्चा-बच्चा वार्ड की ओर जाने वाले रास्ते पर कूड़े के डंप रखे होने के कारण अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।उन्होंने बताया है कि अस्पताल में दो सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए थे जिसमें से एक 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो चुका है और दूसरी सफाई कर्मचारी महिला हैंडिकैप्ड होने की वजह से सफाई नहीं कर पर रही है। जिसका मेडिकल बनाकर सीएमओ को भी भेजा जा चुका है।वही इस बारे में CMO अजय पाठक से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि समस्या सच में गंभीर है और इसका जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    • विकास खण्ड धर्मपुर के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कण्डाघाट के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    • विकास खण्ड कुनिहार के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.