Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मोदी सरकार की विकास भारत संकल्प यात्रा टिकरी डसाकना आदि पहुंची
    सिरमौर

    मोदी सरकार की विकास भारत संकल्प यात्रा टिकरी डसाकना आदि पहुंची

    By Himachal VartaDecember 10, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-  मोदी सरकार की 9 साल की जन हितैषी योजनाओ और विकास कार्यों की जानकारी देने व इन योजना के लाभार्थियों से विचार सांझा करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ रविवार को जिला सिरमौर के विकासखंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत टिकरी डसाकना और दिवड़ी खंड़ाह के हरिपुरधार, बड़ोला, पंजाह, बियोंग, कटवा, रनवा आदि गांवों में पंहुचा जिसमें दर्जनों ग्रामीणों सहित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ठाकुर, भाजपा जिला महिला मोर्चा की सचिव ममता रिंटा, रेणुका भाजपा मंडल सचिव सतीश ठाकुर और गोपाल भंडारी सहित क्षेत्र के अनेकों भाजपा नेताओं ने विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का स्वागत किया।इस संकल्प यात्रा रथ में मोदी सरकार की विभिन्न कल्याणी योजनाओं पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जनकल्याण की नीतियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला जा रहा है और गठन 9 वर्षों के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र की मजबूत हुई स्थिति के बारे में विस्तृत विवरण दिया गया है।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता मेला राम शर्मा और अन्य भाजपा नेताओं ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा 62 जन औषधि केंद्र संचालित किए जा रहे है जहां किफायती दामों पर गुणवत्तापूर्ण दवाईयां आम जन को उपलब्ध हो रही है। सुकन्या योजना में 4.72 लाख खाते बालिकाओं के नाम पर खोले गये है प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 1 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। दीनदयाल उपाध्यक्ष ग्रामीण कौशल योजना के तहत 41,223 युवाओं का सशक्तिकरण हुआ।मेलाराम शर्मा ने कहा कि इस संकल्प यात्रा के माध्यम से भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है क्योंकि विकसित भारत संकल्प यात्रा मोदी सरकार की गारंटीयों का संदेश है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन का संचालन हुआ है और बिलासपुर जिला में एम्स  स्थापित हुआ। जिला सिरमौर में आई आई एम का निर्माण हुआ। वही मंडल सचिव  गोपाल भंडारी ने मोदी की आयुष्मान कार्ड योजना, उज्ज्वला योजना, किसान सम्मान निधि, महिलाओं व नवजात शिशुओं के जो भी योजनाएं है उनके बारे में सबको अवगत कराया। आंगनबाड़ी वर्कर, पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ता, बुजुर्ग, माताएं व बहनें सम्मिलित हूं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.